Quotes

Dr. APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi | अब्दुल कलाम के अनमोल विचार

Dr. APJ Abdul Kalam जिनका पूरा नाम अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम [ Avul Pakir Jainulabdeen Abdul Kalam ] था. हम इस ब्लॉग ब्लॉग पोस्ट कलम जी के जीवन और उनके महान विचारो तथा उनके कोट्स के बारे में जानेगे या आपके साथ साँझा करेंगे। अगर आप इन विचारो को अपने जीवन में अप्लाई करते है तो दुनिया की कोई भी ताकत नहीं है जो आपको सफल होने से रोक सके.

Dr. APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi

इससे पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे।
~ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

शिक्षण एक बहुत ही महान पेशा है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता, और भविष्य को आकार देता हैं। अगर लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के रूप में याद रखते हैं, तो मेरे लिए ये सबसे बड़ा सम्मान होगा।
~ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलो।
~ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

विज्ञान मानवता के लिए एक खूबसूरत तोहफा है, हमें इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए।
~ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

“सपने वो नहीँ जो हम सोते हुये देखते है, सपने वो है जो हमे सोने नहीँ देते”
~ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

Abdul Kalam Quotes in Hindi

“महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं”
~ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

“क्या हम यह नहीं जानते कि आत्म सम्मान आत्म निर्भरता के साथ आता है ?”
~ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

“अंग्रेजी आवश्यक है क्योंकि वर्तमान में विज्ञान के मूल काम अंग्रेजी में हैं. मेरा विश्वास है कि अगले दो दशक में विज्ञान के मूल काम हमारी भाषाओँ में आने शुरू हो जायेंगे, तब हम जापानियों की तरह आगे बढ़ सकेंगे।”
~ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

“भगवान ने हमारे मष्तिष्क और व्यक्तित्व में असीमित शक्तियां और क्षमताएं दी हैं।
इश्वर की प्रार्थना हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है।”
~ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

“मैं हमेशा इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार था कि मैं कुछ चीजें नहीं बदल सकता।”
~ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

Abdul Kalam Motivational Quotes in Hindi

अगर कोई देश भ्रष्टाचार से मुक्त हो और सारे लोग अच्छी शुद्ध मानसिकता वाले हों, मैं दावे से कह सकता हूँ, की केवल 3 लोग ही ऐसे देश का निर्माण कर सकते हैं,वो हे- माता, पिता और गुरु।
~ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

महान सपने देखने वाले महान लोगों के सपने हमेशा पूरे होते हैं।
~ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

जब तक पूरा भारत उठ कर खड़ा नहीं होगा, संसार में कोई हमारा आदर नहीं करेगा।
इस दुनियाँ में डर की कोई जगह नहीं है केवल शक्ति की पूजा होती है।
~ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

एपीजे अब्दुल कलाम के विचार और वचन

“अगर आप पहली बार कोई कार्य करते हुए Fail हो
जाओ तोह निराश मत होना क्युकी मेरे हिसाब से
Fail का मतलब हैं First Attempt in Learning”
~ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

“आप अपने भविष्य को नहीं बदल सकते,
लेकिन आप अपनी आदतों को बदल सकते हैं,
और आपकी आदतें आपका भविष्य बदल सकती हैं।”
~ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

“दुनिया में सबसे खुशी का एहसास तब होता है जब
आप एक लक्ष्य निर्धारित करे और उस लक्ष्य को प्राप्त करले।”
~ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

“जो लोग आपसे कहते हैं की आप नहीं कर सकते
या आपके द्वारा ये कार्य नहीं होगा वो शायद वही लोग
हैं जिसे दर हैं के आप कर सकते हो।”
~ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

“एक अच्छी पुस्तक हज़ार दोस्तों के बराबर होती है
जबकि एक अच्छा दोस्त एक लाइब्रेरी के बराबर होता है।”
~ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

अब्दुल कलाम के टॉप 20 कोट्स
सपने वो नहीं जो नींद में आते हैं
सपने तो वो हैं जो नींद आने नहीं देते।
~ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

इंतजार करने वालों को उतना ही मिलता है
जितना कोशिश करने वाले पीछे छोड़ देते हैं।
~ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

“बिका हुआ पत्रकार डरा हुआ विपक्ष
और मुर्दा आवाम तीनों लोकतंत्र के
लिए घातक हैं”
~ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

अपने मिशन में कामयाब होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा.
~ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

“सफलता की कहानियां मत पढ़ो,
उससे आपको केवल एक संदेश मिलेगा।
असफलता की कहानियां पढ़ो,
उससे आपको सफल होने के
कुछ आइडिया मिलेंगे।”

~ APJ Abdul Kalam ~

Best Abdul Kalam Quotes In Hindi

यदि आप सूरज की तरह चमकना चाहते हैं, तो पहले सूरज की तरह जलना सीखें।

~ APJ Abdul Kalam ~
“जब तक जीना, तब तक सीखना” –
अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक हैं।”

~ APJ Abdul Kalam ~
विज्ञान मनुष्य के लिए एक सुंदर उपहार है, हमें इसे खोना नहीं चाहिए।

~ APJ Abdul Kalam ~
“शिक्षा का मकसद कौशल और विशेषज्ञता के साथ
अच्छे इंसान बनाना है, शिक्षकों द्वारा प्रबुद्ध
मनुष्य बनाये जा सकते हैं।”

~ APJ Abdul Kalam ~
अपनी पहली सफलता के बाद आराम मत करो,
क्योंकि आप दूसरी बार में असफल हुए तो बहुत से
लोग यह कहने के इंतजार में होंगे कि आपकी
पहली सफलता केवल एक तुक्का थी।

~ APJ Abdul Kalam ~

मिसाइल मैन अब्दुल कलाम के अनमोल विचार

मैं इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार था कि मैं कुछ चीजें नहीं बदल सकता।

~ APJ Abdul Kalam ~
“किसी विद्यार्थी की सबसे जरूरी विशेषताओं में से एक है
प्रश्न पूछना | इसलिए विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने दीजिये।”

~ APJ Abdul Kalam ~

“किसकी को हराना बहुत आसान है लेकिन किसी को जीतना बहुत आसान है।”

~ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ~

“जब हमारे हस्ताक्षर, ऑटोग्राफ में बदल जाए तो यह सफलता की निशानी है।”

~ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ~

हमारा मन बहोत ही पावरफुल हे | इनमे इतनी शक्ति हे की आप जो चाहो वह हासिल कर सकते हो मगर उसके लिये हमें पहले अपने मन को अपने काबू में करना होगा |

~ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ~

Dr. APJ Abdul Kalam Quotes

“हमें हार नहीं माननी चाहिए और हमें समस्याओं को खुद को हराने नहीं देना चाहिए “

“मैं इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार था कि मैं कुछ चीजें नहीं बदल सकता “

जीवन में कई बार हमारे सामने ऐसी परिस्थितियां आ जाती हे जब हमारा अपने ही घर सदस्यो के साथ या फिर ऑफिस स्टाफ के साथ या फिर कही और किसी बात को लेकर मतभेद हो जाता हे |

इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये ज़रूरी हैं

छोटा लक्ष्य अपराध हैं; महान लक्ष्य होना चाहिये.

दोस्तों अब हम डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी के वारे में जान लेते है कैसा था उनका जीवन, उनका शिक्षा, करियर, परिवार।

Dr. APJ Abdul Kalam Biography in Hindi

दोस्तों Dr. APJ Abdul Kalam का पूरा नाम अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम था. कलाम जी भारत के महान वैज्ञानिक और एक बहुत ही उम्दा राजनीतिज्ञ भी थे। वैज्ञानिक होने के नाते इन्होनें भारत के मिसाइल और परमाणु हथियार कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभाई है। आज हम इस पोस्ट में Dr. Abdul Kalam Wife, Age, Networth, प्रारंभिक जीवन, Books, Awards, आदि हरेक चीज के बारें में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Overview of Dr Abdul Kalam Biography
पूरा नाम अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम (डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम)
जन्म (Date of Birth) 15-अक्टूबर -1931
जन्म स्थान (Birth Place) धनुषकोडी, रामेश्वरम, तमिलनाडु, भारत
पिता का नाम (Father’s Name) जैनुलाब्दीन
माता का नाम (Mother’s Name) असीम्मा
पत्नी (Wife) नहीं है (शादी नहीं की)
व्यवसाय इंजीनियर, वैज्ञानिक, लेखक, प्रोफेसर, राजनीतिज्ञ
राष्ट्रीयता भारतीय
निधन 27 जुलाई 2015, शिलांग, मेघालय, भारत
राष्ट्रपति का कार्यकाल 25 जुलाई 2002 से 25 जुलाई 2007 तक
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म
अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में एक तमिल मुस्लिम परिवार में हुआ। उनके पिताजी का नाम जैनबदीन था जो पेशे से नाव किराए पर देने और बेचने का काम करते थे। कलाम के पिता अनपढ़ थे लेकिन अगर विचरो की वात करे तो आम सोच से कहीं ऊपर थे। वे उच्च विचारों के व्यक्ति थे और अपने सभी बच्चों को उच्च शिक्षा देना चाहते थे। उनकी माता का नाम असीमा था जोकि एक गृहिणी महिला थीं।

अब्दुल कलाम पांच भाई-बहन थे, जिनमें तीन बड़े भाई और एक बड़ी बहन थी यानी कलाम साहब सबसे छोटे थे। जब अब्दुल कलाम का जन्म हुआ तब उनका परिवार गरीबी से जूझ रहा था। परिवार की मदद के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने कम उम्र में ही अखबार बेचने का धनदा शुरू कर दिया था। अगर स्कूल के दिनों की बात करें तो पढ़ाई में औसत थे, लेकिन नई चीजें सीखने के लिए हमेशा तैयार और आगे रहते थे। वह चीजों को सीखने के लिए हमेशा तैयार रहते थे, और घंटों पढ़ाई करते रहते थे। गणित उनका मुख्य विषय और रुचि थी।

अब्दुल कलाम की शिक्षा | Dr APJ Abdul Kalam Education

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की प्रारंभिक शिक्षा श्वार्ट्ज रामनाथपुरम हायर सेकेंडरी स्कूल, तमिलनाडु में हुई थी। अपने स्कूल के दिनों में, वह अय्यादुरई सोलोमन नाम के अपने एक शिक्षक से बहुत प्रभावित थे। उनके शिक्षक का मानना ​​था कि जीवन में इच्छा, आशा और विश्वास हमेशा बनाए रखना चाहिए। इन मूल मन्त्रों को वश में करना अत्यंत आवश्यक है। इन तीन मूल मन्त्रों के कारण आप बिना किसी कठिनाई के अपनी मंजिल तक पहुँच सकते हैं। अब्दुल कलाम जी ने अपने अंतिम समय तक इन मूल मंत्रों को अपने जीवन में धारण किया।

प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने 1954 में सेंट जोसेफ कॉलेज, तिरुचिरापल्ली में भौतिकी में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद 1955 में वे मद्रास चले गए। कलाम जी को एक फाइटर पायलट बनना था जिसके लिए उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी में अध्ययन किया लेकिन परीक्षा में 9वां स्थान प्राप्त किया, जबकि आईएएफ ने आठ परिणाम घोषित किए, क्योंकि वे इसे प्राप्त नहीं कर सके। .

ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने एक प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू किया और प्रोजेक्ट मैनेजर ने रॉकेट के मॉडल को सिर्फ तीन दिनों में पूरा करने का समय दिया था और यह भी कहा था कि अगर यह मॉडल नहीं बन पाया तो उनकी स्कॉलरशिप रद्द कर दी जाएगी। . फिर क्या था? अब्दुल कलाम जी ने न रात देखी, न दिन देखा, न भूख देखी, न प्यास देखी। उन्होंने महज 24 घंटे में अपना लक्ष्य पूरा किया और रॉकेट का मॉडल तैयार किया। परियोजना प्रबंधक को विश्वास नहीं हो रहा था कि यह मॉडल इतनी जल्दी पूरा हो जाएगा। उस मॉडल को देखकर प्रोजेक्ट मैनेजर भी हैरान रह गए। इस तरह डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को अपने जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम करियर | Dr APJ Abdul Kalam Biograph
स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद, कलाम एक वैज्ञानिक के रूप में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन में शामिल हो गए। उन्होंने प्रसिद्ध वैज्ञानिक विक्रम साराभाई के साथ भी काम किया। 1969 में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इसरो (ISRO) में आए और वहां प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर काम किया। इस प्रकाशन पर काम करते हुए, भारत का पहला रोहिणी उपग्रह पृथ्वी की कक्षा में वर्ष 1980 में स्थापित किया गया था। इसरो में शामिल होना डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के लिए बड़े सौभाग्य की बात थी जब उन्हें लगा कि जिस उद्देश्य के लिए रहते थे वह पूरा होने लगा है।

वर्ष 1963-64 में अब्दुल कलाम ने अमेरिकी संस्था नासा का भी दौरा किया। भारत के प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक राजा रमन्ना ने पहला परमाणु परीक्षण किया था जिसमें कलाम जी को परीक्षण के लिए बुलाया गया था। 1970-1980 के दशक में डॉ. अब्दुल कलाम अपने कार्य की सफलता के कारण देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिक बने और बढ़ती प्रसिद्धि के कारण उस समय की प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने बिना अनुमति के कुछ गुप्त कार्यों की अनुमति दे दी थी।

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम एक राष्ट्रपति के रूप में

2002 में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति पद के लिए नामांकित किया। अब्दुल कलाम जे ने 25 जुलाई 2002 को भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली, उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी लक्ष्मी सहगल को बड़े अंतर से हराया। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम एक ऐसे राष्ट्रपति हैं जिन्हें राष्ट्रपति बनने से पहले भारत रत्न पुरस्कार मिला था। अब्दुल कलाम से पहले दो अन्य राष्ट्रपतियों डॉ. जाकिर हुसैन और डॉ. राधाकृष्णन को भी यह भारत रत्न पुरस्कार मिला था।

डॉ अब्दुल कलाम पुरस्कार एवं उपलब्धियां
सम्मान का वर्ष पुरस्कार का नाम पुरस्कार को देने वाली संस्था
2014 डॉक्टर ऑफ साइंस एडिनबर्ग विश्वविद्यालय, यूनाइटेड किंगडम
2012 डॉक्टर ऑफ लॉज मानद उपाधि साइमन फ्रेजर विश्वविद्यालय
2010 डॉक्टर ऑफ इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी ऑफ वाटरलू
2009 मानद डॉक्टरेट ऑकलैंड विश्वविद्यालय
2009 हूवर मेडल एमएसएमई फाउंडेशन
2009 वोन कॉम विंग्स अंतरराष्ट्रीय अवार्ड केलिर्फोनिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
2008 डॉक्टर ऑफ इंजीनियरिंग नानयांग टेक्नोलॉजिकल विश्वविद्यालय, सिंगापुर
2008 डॉक्टर ऑफ साइंस अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़
2000 रामानुजन पुरस्कार अल्वारेज शोध संस्थान, चेन्नई
1998 वीर सावरकर पुरस्कार भारत सरकार
1997 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
1997 भारत रत्न भारत सरकार
1990 पद्म विभूषण भारत सरकार
1981 पद्म भूषण भारत सरकार
अब्दुल कलाम द्वारा लिखी गयी कुछ प्रसिद्ध किताबें (Books)
पुस्तकें: अब्दुल कलाम जे ने भी अपनी चार पुस्तकों में अपने विचारो को प्रकट किया।
जिनके नाम इस प्रकार हैं:
इंडिया 2020, ए विजन फॉर द न्यू मिलेनियम, माई जर्नी, इग्नाइटेड माइंड्स, अनलीशिंग पावर विदिन इंडिया। इन पुस्तकों का विदेशी भाषाओं और भारत की कई अन्य भाषाओं में अनुवाद किया गया है।

मूवी: 2011 में “आई एम कलाम” [ I am Kalam ] नामक एक फिल्म जिसमें एक गरीब लड़के को कलाम के बारे में सकारात्मक विचारों के रूप में दर्शाया गया है। उनके सम्मान में, लड़का अपना नाम कलाम रखता है। उन्होंने खुद को बहुत अच्छा दिखाया है।

निधन: 27 जुलाई, 2015 को, 84 वर्ष की आयु में, डॉ. कलाम भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) शिलांग में एक रहने योग्य ग्रह पर बोल रहे थे, जब उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ और वे बेहोश हो गए। शाम करीब साढ़े छह बजे उन्हें बेथानी अस्पताल के आईसीयू में ले जाया गया, जहां दो घंटे बाद उनकी मौत हो गई। 30 जुलाई, 2015 को उनके गृहनगर रामेश्वरम के पास उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Related Articles

Back to top button